जयपुर। राजस्थान की दौसा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजों ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के बयान ने इस बहस को और तेज कर दिया है। उनका कहना है कि उपचुनाव के नतीजे उन्होंने पहले ही भांप लिए थे। लोढ़ा के एक वीडियो में दावा किया गया है कि बीजेपी केवल सीएम भजनलाल शर्मा के कारण दौसा में कांग्रेस से एक सीट हार गई।

संयम लोढ़ा का वीडियो बना चर्चा का विषय
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के जन्मदिन पार्टी में रिकॉर्ड हुआ एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इसमें संयम लोढ़ा कांग्रेस नेताओं धर्मेंद्र राठौड़ और बलजीत यादव के साथ बातचीत करते हुए दावा कर रहे हैं कि उन्होंने पहले ही उपचुनाव का नतीजा 6-1 के रूप में बता दिया था। उन्होंने कहा, “भजनलाल की वजह से तुम्हारी एक सीट आ गई।”
