thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

आंगनबाड़ी केंद्र पर शौचालय का अभाव

thinQ360 thinQ360 24

शासन सचिव ने आंगनबाड़ी केंद्र पर शौचालय संचालित नहीं होने पर नाराजगी जताई

HIGHLIGHTS

  1. 1 महेन्द्र सोनी के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित कार्यकर्ता श्रीमती हेमलता और सहायिका से केंद्र पर बच्चों की कम उपस्थिति के बारे में जानकारी ली गई
lack of toilet at anganwadi center
महेन्द्र सोनी

जयपुर। शासन सचिव महिला एवं बाल विकास महेन्द्र सोनी ने सोमवार को गांधीनगर राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र (नंदघर) का औचक निरीक्षण किया।

महिला एवं बाल विकास शासन सचिव ने गांधीनगर आँगबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

शासन सचिव ने आंगनबाड़ी केंद्र पर शौचालय संचालित नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने आईसीडीएस जयपुर जिला उपनिदेशक महेश शर्मा को निर्देश दिए कि उक्त आंगनबाड़ी केंद्र पर शौचालय चालू किया जाए।

महेन्द्र सोनी के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित कार्यकर्ता श्रीमती हेमलता और सहायिका से केंद्र पर बच्चों की कम उपस्थिति के बारे में जानकारी ली गई। 

शासन सचिव ने बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को दी जाने वाली पोषाहार सामग्री का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यकर्ता से पोषाहार सामग्री प्राप्त करने की प्रक्रिया की व्यवहारिक जानकारी ली। शासन सचिव को कार्यकर्ता ने बताया कि क्यू आर कोड स्कैन कर, ओ टी पी से पोषाहार सामग्री की प्राप्ति सुनिश्चित की जाती है। 

सोनी ने नि​रीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र पर उपलब्ध पोषाहार को देखा तथा उसकी एंट्री के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गैस सिलेंडर की उपलब्धता की जानकारी ली और अन्य व्यवस्थाओं की वस्तु स्थिति को देख आवश्यक दिशा—निर्देश दिए।

शेयर करें: