Jaipur | सीकर के दूजोद गांव की रहने वाली और प्रिंस स्कूल की 12वीं कला की छात्रा विदुषी शेखावत ने राजस्थान 12वीं बोर्ड कला के परिणाम में राजस्थान में टॉप किया है।
विदुषी शेखावत ने 99.20 % अंक हासिल कर राजस्थान में टॉप किया है।
विदुषी शेखावत को पॉलिटिकल साइंस में 100 में से 100, जियोग्राफी में 100 में से 100 और हिस्ट्री विषय में 100 में से 99 अंक मिले हैं ।