लखनऊ | यूपी के माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या को लेकर जांच लगातार जारी है। पुलिस हत्या के आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।
वहीं दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार माफिया अतीक अहमद द्वारा कब्जा की गई जमीनों को उसके असली मालिकों को लौटाने पर विचार कर रही है।
अपनी दबंगई से अतीक और उसके भाई अशरफ ने प्रयागराज समेत कई शहरों में लोगों को धमकाकर या फिर सस्ते दामों पर लोगों से जमीन हड़पी और खरीद ली थी। जिसे योगी सरकार उनके मालिकों को वापस लौटाने के लिए प्रयास कर रही है।
खबरों के मुताबिक, राज्य सरकार इस मामले की जांच के लिए एक आयोग गठित करने और जमीन को उसके मूल मालिकों को लौटाने की योजना बना रही है।