thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

अनंतनाग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया आतंकी उजैर खान, दो की डेड बॉडी मिली

desk desk 24

कश्मीर एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि अनंतनाग में आतंकी उजैर मारा गया है। उसका शव बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक आतंकी का शव दिखाई दिया है लेकिन उसे अभी बरामद नहीं किया गया है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 कश्मीर एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि अनंतनाग में आतंकी उजैर मारा गया है। उसका शव बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक आतंकी का शव दिखाई दिया है लेकिन उसे अभी बरामद नहीं किया गया है। 
lashkar terrorist uzair khan killed by security forces in anantnag encounter found 2 dead bodies

अनंतनाग | जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को बड़ी कामयाबी पाई है।

आज सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी एक आतंकी को ढेर कर दिया है। आतंकी का नाम उजैर खान बताया जा रहा है।

आतंकी के मारे जाने की जानकारी देते हुए कश्मीर एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि अनंतनाग में आतंकी उजैर मारा गया है। उसका शव बरामद कर लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि एक आतंकी का शव दिखाई दिया है लेकिन उसे अभी बरामद नहीं किया गया है। 

सेना का सर्च ऑपेशन अभी जारी रहेगा। अभी तीसरे आतंकी के शव की भी तलाश जारी है। सेना ने पूरे इलाके को घेरा हुआ है। 

सेना के इस ऑपरेशन को चलते हुए छह दिन हो चुके हैं। इस मुठभेड़ ने देश ने 4 जवान खो दिए हैं।

आपको बता दें कि करीब सप्ताभर पहले सुरक्षाबलों दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग कोकेरनाम इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इनके खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया था। 

शेयर करें: