जयपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने पंचायत समिति लूणी की ग्राम पंचायत सर में आयोजित रात्रि चौपाल में शिरकत की। चौपाल में उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया, साथ ही आमजन की परिवेदनाओं पर सुनवाई करते हुए अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
जोगाराम पटेल ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को अवैध पेयजल कनेक्शन काटने और आमजन को सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए।