जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (Public Health Engineering Department) के शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने वर्तमान में भीषण गर्मी (extreme heat) की स्थिति को देखते हुए पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं पेयजल (Drinking Water) के प्रभावी प्रबन्धन हेतु सभी फील्ड अधिकारी एवं कर्मचारियों को मुख्यालय पर ही उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बिना सक्षम अनुमति के मुख्यालय नहीं छोडेंगे। यदि कोई अधिकारी एवं कार्मिक 3 दिवस से अधिक छुट्टी पर है तो उसे खारिज किया जायेगा।
ज़िले के अधिकारियों एवं कार्मिकों को आगामी आदेशों तक ग्रीष्मकाल में अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा किन्तु अति आवश्यक होने पर ज़िले का अधीक्षण अभियंता (Superintendent Engineer) अधिकतम 3 दिन का अवकाश मान्य कर सकेंगे, जिसकी सूचना मुख्यालय को देनी होगी। अत्यावश्यक परिस्थितियों में अधीक्षण अभियंता एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता का अवकाश शासन सचिव स्तर से मान्य किया जाएगा।
शासन सचिव ने बताया कि पीक लोड (peak load) की स्थिति में बिजली विभाग के अधिकारियों से साझेदारी कर डेडिकेटेड फीडर (dedicated feeder) एवं पम्प हाउस की विद्युत आपूर्ति लाईनों में विद्युत आपूर्ति निर्बाध रखेंगे, जिससे विद्युत ट्रिपिंग (tripping), फाल्ट (fault) आदि के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित नहीं हो सके।
जिन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के दौरान डायरेक्ट बूस्टर (direct booster) लगाने के कारण अंतिम छोर के उपभोक्ताओं (consumers) को पेयजल उपलब्धता में समस्या आ रही है ऐसे क्षेत्रों में विद्युत विभाग के साथ साझेदारी स्थापित कर जिला प्रशासन के सहयोग से पेयजल आपूर्ति (drinking water supply) के दौरान विद्युत आपूर्ति बन्द करवाये जाने की विकल्प अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।