जालोर । माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुक्रवार को जमुई, बिहार से जनजाति गौरव दिवस पर सार्वजनिक समारोह के माध्यम से दिये जाने वाले अभिभाषण का जिला स्तर पर जालोर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में सीधा प्रसारण किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे व जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव ने जनजाति समुदाय के वंचित पात्र लोगों जिनमें लेटा निवासी अन्तरकी देवी पत्नी हकाराम, माफी देवी पत्नी सगाराम, शारदा देवी पत्नी हनराराम, ढेली देवी पत्नी धनाराम, सुकी देवी पत्नी धनाराम, कमला देवी पत्नी अचलाजी व अणसी देवी पत्नी समाजी एवं सांकरणा निवासी फेंसी देवी पत्नी मगजी व लीला देवी पत्नी सदाजी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख 50 हजार की राशि के स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए जिसमें 1 लाख 20 हजार की राशि आवास व 20 हजार की राशि शौचालय एवं 18 हजार रूपये की राशि 90 दिवस नरेगा रोजगार के तहत दी गई । कार्यक्रम का संचालन अम्बिका प्रसाद तिवारी ने किया।

कार्यक्रम में जिला परिषद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिदम्बरा परमार, डिस्कॉम के अधिशासी अभियंता नारायलाल सुथार, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक गिरधरसिंह सोढ़ा आदि उपस्थित रहे।