हमारे प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल जी ने बड़ा मान रखते हुए उन्हें माफ कर यह बता दिया कि भारतीय जनता पार्टी नौजवानों के भले के लिए काम करती है और कांग्रेस नौजवानों को बरगलाकर उनका भविष्य खराब करती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए समाज का कोई भी वर्ग अछूत और वोट बैंक नहीं है इसलिए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सबके विकास की बात करती है। जनजाति समाज समर्थ और सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है।
न केवल केंद्र और राज्यों का जनजाति समाज के लिए खर्च होने वाला बजट बढ़ा है बल्कि उनके लिए योजनाएं भी बनी है उन योजनाओं का लाभ इस क्षेत्र के लोगों को मिले इसके लिए कार्यकर्ताओं को अधिक सजकता के साथ और सक्रियता के साथ काम करना है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम करती है। कभी आरक्षण पर भ्रम फैलाती है, कभी समाज की मान्यताओं के नाम पर भ्रम फैलाती है। ऐसे लोगों से सावधान रहें।
माननीय प्रधानमंत्री जी ने भी कहा है जब तक मैं जिंदा हूँ आदिवासियों के आरक्षण की तरफ कोई अंगुली भी नहीं उठा सकता यह हमारी पार्टी की भी प्रतिबद्धता है।

नीम कोटेड यूरिया हो या मृदा परीक्षण या सिंचाई के लिए इस क्षेत्र में काम हो या एमएसपी बढ़ानी हो या फसल की बीमा योजना हो या किसान सम्मान निधि हो यह सारे काम समाज के सबसे कमजोर वर्ग किसान को लाभान्वित और सशक्त करने के लिए है।
जनजाति समाज के गांव के विकास के लिए प्रधानमंत्री जन मन योजना बनी है, इन सब योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संकल्प लेकर आगे बढ़ना है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में प्राण-प्रण से जुटी है हमें भी लाभार्थी व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कदम बढ़ाने हैं। हम केवल जन अपेक्षाओं के अनुरूप काम करते हैं.
हमारे लिए पूरा देश एक परिवार है और इस परिवार भाव के साथ हम काम करते हैं जबकि कांग्रेस नेताओं के लिए अपना परिवार ही सब कुछ है।

प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की चाहें केंद्र की सरकार हो, चाहे राज्य की सरकार हो आदिवासियों के विकास के कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही है जिसने मानगढ़ धाम का विकास करने का काम किया, आदिवासी संग्रहालय का काम हो या आदिवासी समाज को मान सम्मान देने के लिए देशभर में जनजाति गौरव दिवस मनाने की बात हो या जनजाति समाज से आने वाली द्रोपदी मुर्मू जी को देश का राष्ट्रपति बनाना हो यह काम भारतीय जनता पार्टी ने पहल करके किया और इसे आदिवासी समाज समझ रहा है।
उन्होंने कहा कि जनजाति समाज का विकास कांग्रेस के साथ बैठने से नहीं हो सकता यह लोगों के समझ में आ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ही जनजातीय समाज को समर्थ और सशक्त बना सकती है।
उन्होंने कहा कि समाज को तोड़ने का काम कांग्रेस के डीएनए में है। वो कभी जाति के नाम पर तोड़ते है कभी क्षेत्रवाद के नाम पर तोड़ते है, उनका लक्ष्य केवल और केवल सत्ता का सुख भोगना है।