जयपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव महेन्द्र सोनी ने राष्ट्रीय पोषण माह में बेहतर प्रदर्शन करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य प्रदर्शन संकेतक (केपीआई) में राज्य स्तर पर निम्न प्रदर्शन करने वाले जिलों को प्रदर्शन सुधारने के भी निर्देश दिए।

महेन्द्र सोनी ने सोमवार को समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए।
शासन सचिव को आईसीडीएस निदेशक ओपी बुनकर ने विभागीय गतिविधियों एवं योजनाओं, राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आयोजित हो रही गतिविधियों की तथा राज्य के राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन की बिंदुवार भी जानकारी दी।