जयपुर | Mali-Saini Samaj Movement: राजस्थान के भरतपुर में चल रहे माली-सैनी समाज के आंदोलन में मंगलवार को एक नया मोड़ आ गया है। जिसके चलते विराम की और जा रहा आंदोलन एक बार फिर से भड़कता दिखाई दे रहा है।
माली-सैनी समाज द्वारा आरक्षण को लेकर जारी आंदोलन में सीएम गहलोत के वार्ता को लेकर तैयार होने के बाद खत्म होने के कयास लगाए जा रहे थे।
लेकिन आंदोलन स्थल पर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। जिसके चलते ये मामला एक बार फिर से गरमा गया है।
आपको बताना चाहेंगे कि आंदोलन का आज पांचवा दिन है। बीते सोमवार को सीएम अशोक गहलोत ने समाज से अपील करते हुए जाम हाइवे को खोलने की बात कही थी और कहा था कि वार्ता का रास्ता खुला है, सभी की बात सुनी जाएगी।