मणिपुर | Manipur Violence: केंद्र सरकार के नाक में दम करने वाली मणिपुर हिंसा अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है।
यहां भड़की हिंसा की चिंगारी बार-बार शोलों का रूप ले रही है। अब गुरूवार आक्रोशित प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने थाउबल जिले में भाजपा ऑफिस में आग लगा दी है।
इसके अलावा इंफाल में भाजपा स्टेट प्रेसिडेंट शारदा देवी के घर पर भी तोड़फोड़ की है।
मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच 3 मई से हिंसा का दौर जारी है जो थमने का नाम नहीं ले रहा।