thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

मनीषा कायंदे ने छोड़ा उद्धव गुट का साथ, अब शिंदे गुट में होंगी शामिल

desk desk 30

महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्य मनीषा कायंदे ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) का साथ छोड़ कर शिंदे गुट का दामन थाम लिया है।  जानकारी के अनुसार, मनीषा कायंदे आज शाम शिवेसना (शिंदे गुट) में शामिल होंगी। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्य मनीषा कायंदे ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) का साथ छोड़ कर शिंदे गुट का दामन थाम लिया है।  जानकारी के अनुसार, मनीषा कायंदे आज शाम शिवेसना (शिंदे गुट) में शामिल होंगी। 
manisha kayande left uddhav party will now join shinde group

मुंबई | महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे को फिर से जोरदार झटका लगा है।

महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्य मनीषा कायंदे (Manisha Kayande) ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) का साथ छोड़ कर शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। 

जानकारी के अनुसार, मनीषा कायंदे आज शाम शिवेसना (शिंदे गुट) में शामिल होंगी। 

शिवसेना नेता संजय सिरसाट के अनुसार, एमएलसी मनीषा कायंदे आज शाम शिवसेना (शिंदे गुट) का हिस्सा बनेंगी।

कायंदे शाम को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में सरकारी निवास वर्षा बंगले पर शिवसेना की सदस्यता ग्रहण करेंगी।

राउत बोले- शिवसेना को कोई फर्क नहीं पड़ता

मनीषा कायंदे के शिंदे गुट में शामिल होने की खबर के बाद उद्धव गुट के संजय राउत ने उनपर हमला बोलते हुए एक मीडिया को कहा कि कुछ लोग स्वार्थ के लिए पार्टी में शामिल होते हैं और स्वार्थ के लिए पार्टी छोड़ देते हैं।

राउत ने कहा कि मनीषा कायंदे जाने से शिवसेना को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

दरअसल, हमसे स्वार्थी लोगों की पहचान करने में गलती हुई है। 

मैंने बार-बार पिछले कई सालों में कहा है कि यह गलती हुई है, लेकिन अब आगे इसका ध्यान रखा जाएगा।

अगर ऐसे लोगों को पार्टी में आने दिया जाए तो भी उन्हें जिम्मेदारी का कोई पद नहीं दिया जाना चाहिए।

शेयर करें: