thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण के अनेकों निर्णय और कार्य किए गए- दिया कुमारी —उप मुख्यमंत्री ने कहा महिलाएं राष्ट्र के विकास के लिए बराबरी से कर रही योगदान

desk desk 21

उप मुख्यमंत्री ने अपने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के विकास के अनेकों निर्णय लिए गए हैं। महिलाओं की प्रगति में सहयोगी योजनाएँ व कार्यक्रम चलाए गए हैं। उन्होंने शासन गौरव कनक  साध्वी जी का अभिनंदन किया और आशीर्वाद भी लिया

HIGHLIGHTS

  1. 1 उप मुख्यमंत्री ने अपने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के विकास के अनेकों निर्णय लिए गए हैं। महिलाओं की प्रगति में सहयोगी योजनाएँ व कार्यक्रम चलाए गए हैं। उन्होंने शासन गौरव कनक  साध्वी जी का अभिनंदन किया और आशीर्वाद भी लिया
many decisions and works for women empowerment were taken under the leadership of prime minister narendra modi
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

जयपुर । उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के विशिष्ट आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल जयपुर शहर की ओर से शुक्रवार 8 मार्च को मालवीय नगर स्थित अणुविभा केंद्र पर एंपावरमेंट वूमेनहुड  कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी का सम्मान करना हमारे देश की सदियों पुरानी परंपरा है। देश का विकास महिलाओं के विकास के बिना संभव नहीं है। राष्ट्र निर्माण में महिलाएं पुरुषों के समान बराबरी से कंधे से कंधा मिलाकर अपना महत्वपूर्ण और समुचित योगदान दे रही हैं।

 


उप मुख्यमंत्री ने अपने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के विकास के अनेकों निर्णय लिए गए हैं। महिलाओं की प्रगति में सहयोगी योजनाएँ व कार्यक्रम चलाए गए हैं। उन्होंने शासन गौरव कनक  साध्वी जी का अभिनंदन किया और आशीर्वाद भी लिया।

शासन गौरव कनक  साध्वी ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि यह गौरव का विषय है कि दिया कुमारी जैसी महत्वपूर्ण महिला उप मुख्यमंत्री के रूप में राजस्थान राज्य की सेवा समर्पित भाव से कर रही हैं। इससे प्रदेश निश्चित रूप से प्रगति की ओर अग्रसर होगा।

साध्वी जी ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि महिलाओं की लीडरशिप जहां होती है वह सफल होती है। महिलाओं की लीडरशिप में कहीं कोई संदेह की गुंजाईश नहीं है। उन्होंने कहा कि तेरापंथ महिला मंडल की ओर से राष्ट्र जागरण का कार्य किया जा रहा है।

तेरापंथ महिला मंडल की महिलाएं राष्ट्र सेवा का कार्य कर रही है। यह भी एक गौरव की बात है कि भारत देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु भी एक महिला है। महिलाएं हर क्षेत्र में विकास की वाहक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के निर्देशन में संसार का संचालन हो रहा है। महिलाएं अपनी अगली पीढ़ी को शिक्षित और दीक्षित कर राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्य करें।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सरिता डागा ने कहा कि तेरापंथ महिला मंडल की ओर से स्वच्छ भारत का निर्माण और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्लास्टिक रीसायकल मशीनों का वितरण किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सिलाई मशीन और आटा चक्की और इसी तरह के उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ट्रस्टी श्रीमती विमला दुग्गड़, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा बैद, सदस्य श्रीमती नीलिमा बैद, तेरापंथ महिला मंडल जयपुर की अध्यक्ष श्रीमती नीरू मेहता, मंत्री श्रीमती नीलिमा बैद तथा तेरापंथ महिला मंडल की महिला सदस्य उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई जिसमें महिलाओं ने महिला जागृति और  प्रेरणा के गीत गाए। इसके साथ ही महिला सशक्तीकरण की एक नाटिका भी प्रस्तुत की।

शेयर करें: