झुंझुनू /खेतड़ी | देश में शादियों का सीजन अपने चरम पर है। जहां एक और बॉलीवुड कपल अपने प्यार को शादी में बदल रहे हैं वहीं, आम लोग भी अपनी शादी को यादगार बनाने और समाज को एक अच्छी सकारात्मक सोच देने में पीछे नहीं हैं।
ऐसा ही कुछ देखने को मिला है राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ में। यहां पंचायत समिति क्षेत्र में हुई एक शादी ने लोगों के सामने मिसाल पेश की है।
अजीतगढ़ में संपन्न हुई इस शादी में झुंझुनू जिले की जोधावली ढाणी, गाडराटा, तहसील खेतड़ी के मरोडिया परिवार ने दहेज ना लेकर वधू न सिर्फ समाज अपितु देश के सभी लोगों के सामने नजीर पेश की है।
झुंझुनू के मरोडिया परिवार के दूल्हे मनीष ने अपनी शादी में दुल्हन सुमन के परिवार से शगुन-सम्मान के रूप मे केवल एक रूपया और नारियल लेकर समाज को दहेज न लेने का संदेश दिया है।