बूंदी। नैनवां थाना क्षेत्र के मेणा गांव निवासी 24 वर्षीय विवाहिता संजूबाई (SANJU) की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने विवाहिता के पीहर खुशालीपुरा (KHUSHALIPURA ) व ससुराल मेणा (MENA) गांव के लोगों की मौजूदगी में शाम को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया।
विवाहिता जिस कुंए में गिरी उसमें गहरा पानी होने से विवाहिता को ढूंढने के लिए पहले मोटरें लगाकर कुएं का पानी कम किया।
उसके बाद गांव के लोगों ने कुएं में उतरकर संजू के शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। थाने asi देवलाल (DEVLAL) मौक़े पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनवां (NAINAVA) उपजिला चिकित्सालय लेकर आए।
विवाहिता के चचेरे भाई खुशालीपुरा निवासी कालूलाल (KALURAM) ने रिपोर्ट दी है कि शुक्रवार को उसकी बहन संजू का पति शंकरलाल (SHANKARLAL) गुढ़ादेवजी गांव गया हुआ था। संजू भैंस व बकरियों को लेकर कुएं पर गई थी। पति शंकरलाल घर आया तो उसे संजू घर पर नजर नहीं आई।