thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

नाचना–अहमदाबाद प्राइवेट बस में भीषण आग

thinQ360 thinQ360 115
massive fire on nachna–ahmedabad private bus

जालोर। राजस्थान के जैसलमेर जिले के नाचना से अहमदाबाद जा रही एक प्राइवेट ट्रैवल बस में तड़के भीषण आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसा गुजरात के धानेरा के पास शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के AC में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि उस समय बस में करीब 16 यात्री सवार थे, जो गहरी नींद में थे। अचानक बस में धुआं और आग की लपटें फैलने लगीं। स्थिति बिगड़ते देख यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए बस की खिड़कियों से कूदकर बाहर निकलना पड़ा

इस हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे पहले धानेरा अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसकी हालत गंभीर होने पर पालनपुर रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिनका मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया।

आग इतनी तेजी से फैली कि बस में रखा यात्रियों का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। कई यात्रियों के मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज भी आग की भेंट चढ़ गए।

जानकारी के अनुसार यह बस स्वागत ट्रेवल्स की थी, जिसे हाल ही में नाचना–अहमदाबाद रूट पर शुरू किया गया था। बस संचालक निर्मल रैयानी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उनकी टीम को मौके पर भेज दिया गया है और यात्रियों व उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं तथा आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

टैग: jaisalmer busfire gujrat
शेयर करें: