करौली | Karauli Dalit Girl Murder Case: राजस्थान के करौली जिले में हुई दलित छात्रा के साथ दरिंदगी और हत्या का मामला लगातार गरमाता जा रहा है।
अब इस मामले में एक और बड़े नेता की एंट्री हो गई है। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने भी दलित लड़की के साथ हुए इस कृत्य पर दुख जताते हुए गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
बता दें कि, दलित कॉलेज छात्रा का शव कुएं में मिलने से पूरे इलाके में बवाल मचा हुआ है।
राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा समेत भाजपा के तमाम नेता छात्रा के परिजनों के साथ हिंडौन सिटी के राजकीय अस्पताल में डेरा डाले हुए हैं।