जयपुर | मेघवाल समाज की बेटी का मायरा भरने नसीराबाद के कालेसरा पहुंचे भामाशाह मेघराज सिंह रॉयल। राजस्थान में मायरे की परंपरा लोक में इतनी गहरी हैं कि पूरे देश में राजस्थान के मायरे की एक अलग पहचान है। ऐसा ही एक मायरा भरने के लिए भामाशाह मेघराज सिंह रॉयल 27 नवंबर को कालेसरा गांव पहुंचे।
कालेसरा गांव में मेघवाल समाज की दो बेटियों रेखा और रिंकू की शादी 28 नवंबर को है जिसका मायरा 27 नवंबर को भरा गया। दुल्हन बनी रेखा और रिंकू के पिता स्वर्गीय भैरूलाल मेघवाल का स्वर्गवास बहुत पहले हो चुका हैं ऐसे में शादी की जिम्मेदारी उनकी विधवा मां कमला देवी एवम भाई मुकेश मेघवाल के ऊपर है।
मेघवाल परिवार की इस खुशी में भामाशाह मेघराज सिंह रॉयल अब जन स्वाभिमान मंच के संयोजक समताराम महाराज, समाजसेवी दयाल सिंह राठौड़, युवा नेता शक्ति सिंह बांदीकुई के साथ जोरशोर से मायरा भरने पहुंचे तो परिजनों की आंखें छलक उठीं।