thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

विधायक मदन दिलावर को आया गुस्सा, रुकवा दिया गहलोत सरकार का महंगाई राहत कैम्प, गहलोत ने ट्वीटर से दिया जवाब

लोकेन्द्र किलाणौत लोकेन्द्र किलाणौत 36

राजस्थान मकई अशोक गहलोत सरकार द्वारा 24 अप्रैल से प्रदेशभर में महंगाई राहत कैम्प लगवाए जा रहे है. इसके लिए आज खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर के कालाडेरा में पहुंचे है और महंगाई राहत कैम्प का उद्घाटन किया.

mla madan dilawar got angry stopped the inflation relief camp of gehlot government gehlot replied on twitter

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार द्वारा 24 अप्रैल से  प्रदेशभर में महंगाई राहत कैम्प लगवाए जा रहे है. इसके लिए आज खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर के कालाडेरा  पहुंचे है और महंगाई राहत कैम्प का उद्घाटन किया.

राजस्थान सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि महंगाई राहत कैम्प को आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले जनता के बीच में बड़े स्तर तक पहुंचाया जाए लेकिन भाजपा विधायक मदन दिलावर ने आज ऐसे ही एक महंगाई राहत कैम्प में पहुंचकर सरकार के इस कदम की धज्जिया उड़ा दी. 

वायरल होने वाले एक वीडियो में मदन दिलावर खुद नजर आ रहे है. जहां वे शख्त लहजे में ना केवल महंगाई राहत कैम्प आयोजित करवाने के लिए पहुंचे कर्मचारियों से सवाल पूछ रहे है बल्कि खुद ही कर्मचारियों का लेपटॉप आदि सामान पैक कर रहे है. 

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि महंगाई राहत कैम्प से विधायक मदन दिलावर कितने नाराज दिख रहे है और गेंहू की किसी योजना को लेकर वे साफ़-साफ़ नाराज है. वीडियो में विधायक कहते हुए दिख भी रहे है कि अगर गेंहू का रजिस्ट्रेशन कर रहे है तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. 

इसके बाद दिलावर कैम्प में पहुंची वहां मौजूद महिलाओं से कहते है कि ये गेंहू का रजिस्ट्रेशन नहीं कर रहे है बल्कि बेवकूफ बना रहे है और वहां मौजूद कर्मचारी खड़े-खड़े देखते रहते है. 

जब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो कांग्रेस की तरफ से विधायक मदन दिलावर पर तीखी प्रतिक्रिया हुई. राजस्थान कांग्रेस के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से मदन दिलावर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि- 

भाजपा विधायक मदन दिलावर का मानसिक दिवालियापन देखिए : राहत नहीं देंगे, वंचित करेंगे।

भाजपा नेता सिर्फ #महंगाई_राहत_कैंप नहीं रोक रहे, बल्कि आमजन के अधिकार छीन रहे हैं।
 
#महंगाई_राहत_कैंप का ऐतिहासिक शुभारंभ हो चुका है.. अब ये भाजपा नेताओं की कुपोषित सोच से नहीं रूकेंगे।

शेयर करें: