जयपुर | राजस्थान को 19 नए जिले मिलने की घोषणा के साथ ही प्रदेश के कई विधायकों में आक्रोश भी छा गया है। दरअसल इन विधायकों की मांग थी कि इनके क्षेत्र को भी जिले में तब्दील किया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
अब अपनी मांगों के पूरा नहीं होने से इनमें गहलोत सरकार के खिलाफ नाराजगी है। इसी नाराजगी को लेकर जालोर ज़िले के भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में जोरदार बात कह डाली।
सांचौर को जिला बनाए जाने और भीनमाल की अनदेखी किए जाने के बाद से इस क्षेत्र के लोगोें और विधायक इसे जिला बनाने की मांग पर अड़े हुए है।