जयपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को हरियाणा के गुरूग्राम में आयोजित कार्यक्रम से अमृतसर-जामनगर इकॉनोमिक कॉरिडोर के 6-लेन एक्सेस नियंत्रित ग्रीनफील्ड राजमार्ग खण्ड के 53.3 किलोमीटर लम्बाई के दो खण्डों का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अयोध्या स्थित एक होटल से इस कार्यक्रम में वीडियो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि अमृतसर-जामनगर इकॉनोमिक कॉरिडोर के विकास से राजस्थान और विशेषकर सीमावर्ती जिलों गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर तथा जालौर जिलों की पंजाब और गुजरात के प्रमुख औद्योगिक शहरों एवं बंदरगाह से सीधी कनेक्टिविटी स्थापित होगी। इस काॅरिडोर के विकास से औद्योगिक विकास के साथ पर्यटन एवं निर्यात को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के नये अवसर पैदा होगें।