New Delhi | पहलवानों के साथ कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे बीजेपी सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह से जुड़े मामले में एक नया मोड़ आया है।
ये खुलासा जानी मानी न्यूज एजेंसी -पीटीआई -प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इण्डिया ने किया है।
पीटीआई के मुताबिक पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने वाले नाबालिग पहलवान के पिता ने कहा है कि उन्होंने डब्ल्यूएफआई प्रमुख और बीजेपी सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जानबूझकर यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज कराई, क्योंकि लखनऊ में बीते साल हुए अंडर सेवैंटीन एशियाई चैम्पियनशिप ट्रायल में उसकी नाबालिग बेटी के फाइनल में हारने और भारतीय टीम में चयन नहीं हो पाने से नाराज है।
पीटीआई के मुताबिक ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पोक्सो में मुक़दमा दर्ज कराने वाले नाबालिग पहलवान के पिता ने कहा कि, "मैं गुस्से से भर गया था और फाइनल में रेफरी के फैसले के कारण मेरे बच्चे की एक साल की मेहनत बेकार चली गई थी और मैंने बदला लेने का फैसला किया।"