जयपुर । उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में करौली सूचना केन्द्र के टाउन हॉल में बुुधवार को वंचित वर्गों के उद्यमियों को ऋण सहायता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वंचित वर्गाे के लिये आउटरीच कार्यक्रम के तहत पीएम सूरज पोर्टल का शुभारंभ किया एवं लाभार्थियों को लाभान्वित किया।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि देशभर में पिछले दस वर्षों से सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय ने हाशिए पर रहने वाले छात्रों के लिए अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सफाई कर्मचारियों पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। इसके अलावा मंत्रालय द्वारा सीमांत वर्गों के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए रियायती दर पर ऋण के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।उन्होने कहा कि समाज का कोई भी वर्ग केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से वंचित नही रहे।

