जयपुर | विधानसभा चुनाव 2023 की तारीख को लेकर किया जा रहा इंतजार सोमवार को खत्म हो गया है।
भारत निर्वाचन आयोग ने आज राजस्थान समेत पांचों राज्यों में चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है।
जिसके अनुसार, राजस्थान में 23 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। छत्तीसगढ़ को छोड़कर बाकी चारों राज्यों में एक चरण में ही मतदान होगा।
छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी।