खुद उन्होंने भी फेसबुक लाइव किया और भाजपा के साथ-साथ सांसद और भाजपा के प्रत्याशी किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) के खिलाफ जमकर हमला बोला।
हुडला ने कहा कि कई घंटे सर्च करने के बाद मेरे यहां से ईडी को एक रूपए की भी धांधली नहीं मिली। मेरे यहां से कुछ भी जब्त नहीं किया गया है।
आज तक तो सब दूर, लेकिन कांग्रेस का टिकट मिलते ही रेड
उन्होंने कहा कि आज तक तो ईडी, सीबीआई, सीआईडी या कोई एजेंसी उनके आसपास भी नहीं फटकी, लेकिन जैसे ही उन्हें कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया तो ईडी ने कार्रवाई कर डाली।
बता दें कि बीते दिन ही ईडी हुडला के घर और कई ठिकानों पर कार्रवाई की जो देर शाम तक चलती रही।
खाटू नरेश की सौगंध, आरोप सिद्ध हुआ तो मैं सुसाइड़ कर लूंगा
ओम प्रकाश हुडला ने भाजपा प्रत्याशी किरोड़ी लाल मीणा पर आरोप लगाते हुए उन्हें ही ईडी की रेड का जिम्मेदार ठहराया है।
हुडला ने कहा कि मैं आज सर्व समाज के सामने खाटू नरेश और देवी माता की सौगंध खाकर कहता हूं कि अगर रीट परीक्षा में धांधली का मुझ पर कोई आरोप सिद्ध होता है तो मैं सुसाइड़ कर लूंगा।
लेकिन कोई आरोप सिद्ध नहीं हुए तो किरोड़ी लाल की खैर नहीं है।
मुझ पर किरोड़ी लाल बेवजह के आरोप लगा रहे हैं। अगर उनमें हिम्मत है तो वे महुवा से चुनाव लड़कर दिखाएं।