बांदीपोरा | जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ 5 दिनों से जारी मुठभेड़ के बीच रविवार को बांदीपोरा जिले में बेहद ही दुखदायी घटना हो गई है।
यहां सेना के जवान की सर्विस राइफल से गलती से फायरिंग हो गई। जिससे एक जवान की मौत हो गई, जबकि एक अन्य साथी घायल हो गया है।
बांदीपोरा में हुई इस घटना की जानकारी पुलिस ने सोशल मीडिया पर दी है।
बताया जा रहा है कि ये घटना 14 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप से सामने आई है। यहां लोडेड बंदूकों के साथ कई जवान तैनात थे।