कुमार शुक्रवार को शासन सचिवालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), राजस्थान की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। कुमार ने अधिकारियों को ड्रग्स के परिवहन मार्ग और H श्रेणी में आने वाली दवाइयों की अवैध बिक्री पर कड़ी निगरानी रखने तथा इनके स्टॉक एवं खपत की प्रभावी ट्रैकिंग के लिए उचित मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित करने के लिए कहा।

प्रदेश में हर बार की तरह कैफे, होटल्स एवं रेस्टोरेंट आदि के परिसर में भी ड्रग्स के विरुद्ध चेतावनी लगाने के लिए कहा। बैठक में अधिकारियों द्वारा प्रदेश में अफीम और गांजे की खेती पर नियंत्रण के लिए प्रभावी मुखबिर तंत्र स्थापित करने के सम्बन्ध में भी विचार विमर्श किया गया।
कुमार ने अधिकारियों से पूर्व में आयोजित नार्को कॉर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की राज्य स्तरीय कमेटी की बैठक में मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना के सम्बन्ध में भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक घनेन्द्रभान चतुर्वेदी ने बताया कि नार्को कॉर्डिनेशन सेंटर तंत्र (NCORD) की बैठक में दिए गए निर्देश की पालना में जयपुर में जल्द ही आदर्श नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किया जाएगा।
बैठक में पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू, महानिदेशक पुलिस वी.के सिंह, क्षेत्रीय निदेशक एनसीबी घनश्याम सोनी सहित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग,सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग एवं आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।