जयपुर। राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2024 के उपलक्ष पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को बायो मेडिकल वेस्ट (bio medical waste) के समुचित प्रबन्धन हेतु इससे जुडे़ विभिन्न हितधारकों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्याशाला के प्रारम्भ में राज्य मंडल की अधीक्षण वैज्ञानिक अधिकारी एवं शाखा प्रभारी (BMW) सुमन झाझड़िया द्वारा राज्य में बायोमेडिकल वेस्ट के उचित प्रबन्धन की आवश्यकता एवं राज्य में बायोमेडिकल वेस्ट रूल्स (biomedical waste rules) की अनुपालना सुनिश्चित करने आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यशाला में मेडिकल एवं हेल्थ विभाग के संयुक्त निदेशक एवं राज्य नोडल अधिकारी (बायो मेडिकल वेस्ट) डॉ राजेश शर्मा, इंडियन मेडिकल एसोसियन के अध्यक्ष डॉ रजनीश शर्मा,मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों एवं आईएमए (IMA) से आये डॉक्टर एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।