जयपुर | केंद्र सरकार ने उन लोगों को बड़ी राहत दी है जिन्होंने अभी तक आधार और पैन को लिंक नहीं करवाया है।
जी हां, सरकार ने एक बार फिर से पैन से साथ आधार को लिंक करने की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है।
इसकी जानकारी देते हुए वित्त मंत्रालय की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी किया गया है।
बता दें कि, अभी तक पैन के साथ आधार को लिंक करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2023 थी।