जयपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को सालावास उप जिला अस्पताल में 42 लाख रुपए की लागत से नव निर्मित डायलिसिस यूनिट का विधिवत शुभारंभ किया।
पटेल ने कहा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का लक्ष्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र का आधुनिकीकरण एवं उन्नयन सुनिश्चित करना है। इस दिशा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए इस वर्ष के बजट 27 हजार 660 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया। उन्होंने कहा बजट में प्रदेश की चिकित्सा सुविधाओं के उन्नयन के लिए 'मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य हैल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन’ की घोषणा की गई है, जिसके तहत आगामी 3 वर्षों में 15 हजार करोड़ रुपए के कार्य करवाए जायेंगे।

मां वाउचर योजना से सुरक्षित मातृत्व का स्वप्न हो रहा साकार—