जयपुर । संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने गुरुवार को ग्राम पंचायत जोधपुर के शुभदण्ड में 13 करोड़ रुपए लागत से बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत धवा से दुंदाड़ा डामर सड़क और परिहारों की ढाणी ग्राम पंचायत लूणावास खारा में 2 करोड़ रूपये की लागत के धवा से परिहारों की ढाणी सड़क निर्माण मरम्मत कार्य का गुरूवार को विधिवत शिलान्यास किया।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सड़क तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार ने बजट में प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीण सड़कों, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा और पेयजल जैसी बुनियादी आवश्यकताओं संबंधी कार्य करवाए जा रहे है। प्राथमिकता के आधार पर क्रमिक रूप से क्षेत्र की सभी सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा, साथ ही जिन कार्यों का गुरूवार को शिलान्यास किया गया, उन कार्यों को तय समयावधि में पूर्ण कर लोकार्पण किया जाएगा।
बजट में मिली अनेक सौगातें—
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा प्रदेश के ऐतिहासिक बजट में लूणी विधानसभा क्षेत्र को सांगरिया सैटलाइट अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी, उप स्वास्थ्य केन्द्र, कुड़ी भगतासनी नगरपालिका, विवेक विहार उपखंड कार्यालय एवं सड़क निर्माण कार्यों सहित अनेक सौगातें मिली हैं।