इन दिनों राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेशभर में महंगाई राहत कैम्प लगवाए जा रहे है. जिसमे सरकार की दस योजनाओं का लाभ आमजन को दिया जा रहा है. खुद मुख्यमंत्री लगातार एक्टिव रहकर मॉनिटरिंग कर रहे है.
लेकिन जालोर से महंगाई राहत कैम्प के कारण एक अजीब तरह का मामला सामने आया. और मामला इतना आगे बढ़ गया कि एक पटवारी की शिकायत कलेक्टर तक पहुँच गई.जिसके बाद कलेक्टर ने पटवारी को सस्पेंड कर दिया.
आजतक की खबर के मुताबिक मामला जालोर के रानीवाड़ा इलाके है जहां धामसीन गांव में महंगाई राहत कैम्प का उद्घाटन हुआ. कैम्प में जिस महिला अधिकारी की ड्यूटी लगी थी उस पर एक पटवारी फ़िदा हो गया और बाद में उस महिला अधिकारी को व्हाट्सअप पर फोटो भेजते हुए लिखा कि-
'मैम आप बहुत अच्छी हो, मुझे प्यार हो गया है'