दौसा | Dausa Road Accident: राजस्थान के दौसा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पिकअप पलटने से हादसा हो गया, जिसमें खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु घायल हो गए।
ये हादसा दौसा में मनोहरपुर-कौथून नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात पिकअप के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ।
इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए। जिनमें 4 गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, दौसा जिले में हुआ ये हादसा सैंथल थाना इलाके में चलाना बालाजी के पास हुआ बताया जा रहा है।