जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज अभय कुमार ने आगामी मानसून सीजन(monsoon season) में प्रदेश में सघन पौधारोपण(Plantation) की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव शनिवार को शासन सचिवालय के समिति कक्ष द्वितीय में इस संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस(video conference) को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिलों में जिला परिषद्(district council) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपने जिले के जिला वन अधिकारी(District Forest Officer) से मिलकर अन्य विभागों के सहयोग से 25 मई तक आवश्यक रूप से कार्ययोजना तैयार करें। विद्यालयों, कार्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सामुदायिक मैदान, सड़क के किनारे आदि में खाली भूमि पर स्थानीय जलवायु के अनुकूल पौधारोपण (Plantation) किया जाए।
इसके लिए उन्होंने सभी विभागों जैसे पंचायती राज, वन,शिक्षा,मनरेगा, जल संसाधन, नगर निगम, बागवानी(Horticulture), राजीविका आदि को साथ मिलकर इसे सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने के निर्देश दिए।
अभय कुमार ने कहा कि पौधे लगाने के साथ ही उनकी सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि न केवल पौधे लगें बल्कि पनपें(flourish) भी। पौधे लगाने से पूर्व हर एक पौधे की जिओ टैगिंग(geo tagging), पौधरोपण स्थल की फेंसिंग(fencing of plantation site), पौधों की पर्याप्त उपलब्धता एक जून से 30 जून तक सुनिश्चित(ensure) करे। साथ ही सभी जिलों में एक जुलाई से 15 अगस्त तक पौधारोपण अभियान क्रियान्वित(implemented) किया जाये। उन्होंने कहा कि इस अभियान में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।