नई दिल्ली | New Parliament House Inauguration: भारत के संवैधानिक इतिहास में रविवार को एक नया पन्ना और जुड़ गया है।
देशवासियों को आज नए संसद भवन की सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नए संसद भवन का उद्घाटन किया।
इससे पहले उन्होंने स्पीकर की कुर्सी के पास ’सेंगोल’ स्थापित किया। नई संसद भवन के उद्घाटन के लिए पूजा में पीएम मोदी के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला मौजूद रहे।'