नई दिल्ली | गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर भारत आज अपने नए संसद भवन का श्री गणेश करने जा रहा है। नए संसद भवन में जाने के पहले पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में मंगलवार को विदाई समारोह रखा गया।
संसद के नए भवन में प्रवेश से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आखिरी बार पुराने संसद भवन में सभी सांसदों को संबोधित किया।
इस दौरान पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आज के बाद हमारे पुराने संसद भवन का सेंट्रल हॉल ’संविधान सदन’ के नाम से जाना जाएगा।