नागौर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान दौरे पर हैं। सुबह पीएम मोदी ने प्रदेश के भरतपुर जिले में जनसभा में कांग्रेस की अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार को निशान पर लिया।
उसके बाद पीएम मोदी हनुमान बेनीवाल के गढ़ नागौर की और कूच कर गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने यहां खरनाल में पहुंचकर वीर तेजाजी महाराज के दर्शन व पूजा-अर्चना की।
इसके बाद जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना होकर नागौर के मिर्धा कॉलेज स्टेडियम में आयोजित चुनावी सभा में पहुंचें।