जयपुर | PM Narendra Modi Jodhpur: राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए भारतीय जनता पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरूवार यानि आज एक बार फिर से राजस्थान आ आए हैं। पीएम मोदी ने सीएम अशोक गहलोत के गढ़ जोधपुर से जहां प्रदेशवासियों को कई सौगात दी, वहीं विपक्षियों पर जमकर हमला भी बोला।
विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी का ये 10 दिन में 3 राजस्थान दौरा है।
पीएम नरेंद्र मोदी जोधपुर से प्रदेशवासियों को 5 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। PM मोदी राजस्थान की पहली हेरिटेज ट्रेन को हरी झंडी दिखाई ।