जयपुर | राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान भाजपा-कांग्रेस में होगी बराबर की टक्कर के उलट भाजपा ने अबकी बार खिलेगा कमल की बात कही है।
इसके लिए भाजपा नेता दिन-रात एक कर रहे हैं। यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से राजस्थान का दौरा करने आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 2 अक्टूबर यानि सोमवार को चित्तौड़गढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करने पधार रहे हैं।
यही नहीं, आचार संहिता लगने से पहले पीएम मोदी 5 अक्टूबर को जोधपुर में भी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।
ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी का राजस्थान में ये 10 दिनों के दरमियां तीसरा दौरा होगा।