इसके लिए पीएम आगामी बुधवार दोपहर 12.30 वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखांएगे।
जयपुर रेलवे स्टेशन पर इसके लिए सभी तैयारियां जोरों पर चल रही है।
कहां-कहां होगा स्टॉपेज
उत्तर पश्चिम रेलवे की माने तो वंदेभारत ट्रेन का स्टॉपेज अजमेर के बाद जयपुर, अलवर और फिर गुडगांव में तय किया गया है। इसके अलावा रेवाडी के लिए स्टॉपेज प्रस्तावित है।
राजस्थान के लोगों को होगा बड़ा फायदा
वंदेभारत ट्रेन के प्रदेश में चलने से राजस्थान के लोगों को बड़ा फायदा होगा। उनका दिल्ली जाने में लगने वाला कई घंटों का सफर कुछ ही समय में तय हो जाएगा।
राजस्थान में वंदेभारत को हरी झंडी मिलते ही यह देश में फर्राटा भरने वाली 13वीं वंदेभारत ट्रेन हो जाएगी।
मंगलवार को हुआ था ट्रायल
आपको बता दें कि, वंदेभारत ट्रेन का पहला ट्रायल बीते मंगलवार को पूरा हो चुका है।
प्रदेश की पहली वंदेभारत ट्रेन ट्रायल का ट्रायल अजमेर से जयपुर के बीच किया गया था। इस पूरा सिस्टम चेक किया गया था।
क्या है ट्रेन की विशेषताएं
- वंदेभारत ट्रेन 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ती है। लेकिन अभी इसकी स्पीड 110 किलोमीटर प्रतिघंटा रखी गई है।
- इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे जिनमें 12 सामान्य, 2 एग्जीक्यूटिव व 2 ड्राइविंग कोच शामिल हैं।
- ट्रेन की लंबाई 24 हजार एमएम और चौड़ाई 3240 एमएम है।
- ट्रेन में 78 सीटें चेयर कार और 52 सीटें एक्जीक्यूटिव कार की हैं। साथ ही 2 आधुनिक टॉयलेट्स हैं।