जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से पोलैण्ड की डिप्टी स्पीकर श्रीमती डोरोटा नीडजिला से सोमवार को यहां सीतापुरा स्थित जेईसीसी में चल रहे ग्लोबल इन्वेस्टेमेन्ट समिट राइजिंग राजस्थान में मुलाकात हुई।
देवनानी ने पोलैण्ड के संसदीय दल का राजस्थान आगमन पर अभिवादन किया और उन्हें राजस्थान विधानसभा की प्रतिकृति भेंट की।
देवनानी व श्रीमती नीडजिला का संसदीय व्यवस्थाओं, परम्पराओं, नियमों, सदस्य संख्या व उनकी व्यवस्था और संसदीय समितियों की कार्य व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई।
देवनानी को श्रीमती नीडजिला ने पोलैण्ड की पार्लियामेन्ट में सदस्योंं की संख्या, वहां की कार्यव्यवस्था के साथ संसदीय समितियों द्वारा किये जाने वाले कार्यों और उनकी शासन में महत्वत्ता के बारे में जानकारी दी। देवनानी ने पोलैण्ड के संसदीय दल को राजस्थान विधानसभा के सदस्य संख्या के साथ विधानसभा की कार्य व्यवस्थाएं, परम्पराओं और विधानसभा में किये जा रहे लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के अनुरूप नवाचारों के बारे में बताया।