thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

भाजपा की परिवर्तन यात्रा को पुलिस ने रोका, गुस्साए पदाधिकारी-कार्यकर्ता बैठे धरने पर

desk desk 27

सवाई माधोपुर से शनिवार को रवाना हुए भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा रथ को पुलिस ने आज गंगापुर सिटी में रोक लिया। जिसके बाद विवाद हो गया।

HIGHLIGHTS

  1. 1 सवाई माधोपुर से शनिवार को रवाना हुए भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा रथ को पुलिस ने आज गंगापुर सिटी में रोक लिया। जिसके बाद विवाद हो गया।
police stopped bjp parivartan yatra in gangapur city
BJP Parivartan Yatra

सवाई माधोपुर | BJP Parivartan Yatra: भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर पुलिस और भाजपा पदाधिकारियों के बीच झड़प होने की खबर सामने आई है। 

सवाई माधोपुर से शनिवार को रवाना हुए भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा रथ को पुलिस ने आज गंगापुर सिटी में रोक लिया। जिसके बाद विवाद हो गया।

पुलिस ने यात्रा के रूट चार्ट को लेकर रथ को आगे नहीं बढ़ने दिया। इस विवाद को लेकर गंगापुर सिटी के पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर का आरोप है कि परिवर्तन यात्रा के रूट चार्ट को लेकर जिला प्रशासन को पहले ही एप्लीकेशन के माध्यम से सूचना दे दी गई थी।

रविवार को गंगापुर सिटी के होटल पर्ल से जैसे ही परिवर्तन संकल्प यात्रा का रथ आगे बढ़ा और गंगापुरसिटी शहर में दाखिल होने लगा तो पुलिस ने उसे आगे बढ़ने नहीं दिया। 

पुलिस ने गंगापुर सिटी शहर के अंदर के मुख्य मार्ग से रथ को गुजरने की परमिशन नहीं होने का हवाला देते हुए रथ को रोक दिया।

ऐसे में यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी आक्रोशित हो गए और शहर के अंदर से ही जाने की मांग पर अड़ गए।

जिसके चलते दोनों के बीच झड़प हो गई। ऐसे में आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए सदर थाने के पास सड़क पर धरना देकर बैठ गए।

इस दौरान परिवर्तन यात्रा में टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, करौली सांसद मनोज राजोरिया, यात्रा संयोजक अरुण चतुर्वेदी, सह संयोजक जितेंद्र गोठवाल भी मौजूद थे।

फिर कैसे सुलझा मामला ?

रूट चार्ट को लेकर उपजा विवाद करीब दो घंटे तक चलता रहा।  भाजपा के लोग गंगापुरसिटी के मुख्य मार्गों से ही रथ ले जाने की बात पर अड़े रहे।आखिरकार बीच का मार्ग निकालते हुए गतिरोध को खत्म किया गया। 

जिसके अनुसार, पुलिस ने भाजपा के एक रथ को 11 लोगों के साथ शहर के मुख्य मार्ग से निकालने की अनुमति दे दी, लेकिन अन्य सभी रथों और कार्यकर्ताओ को अन्य निर्धारित मार्गों से निकालने पर सहमति बनी। 

शेयर करें: