Jaipur | जालोर—सिरोही लोकसभा में वैभव गहलोत कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं। रानीवाड़ा में पूर्व विधायक रतनाराम चौधरी के यहां विवाह समारोह में शिरकत करने पहुंचे वैभव गहलोत से जब पूछा गया कि उन्हें यहां उनके पापा अशोक गहलोत भेज रहे हैं या फिर आप खुद ही आना चाह रहे हैं।
इस पर उन्होंने आलाकमान का नाम ले लिया। वैभव ने और भी सवालों के जवाब दिए और कहा कि कांग्रेस प्रदेश में पच्चीस सीटें जीतेंगी। खास बात यह रही कि इस समारोह में भाजपा के बागी नेता यहां सांचौर के निर्दलीय विधायक जीवाराम चौधरी और भाजपा से बागी दानाराम चौधरी से भी उनकी मुलाकात हो गई।
दानाराम चौधरी ने सांसद का टिकट बीजेपी से मांगा था, लेकिन उनकी जगह लुम्बाराम चौधरी को भाजपा ने तरजीह दी है। ऐसे में वैभव गहलोत से मुलाकात क्या रंग लाएगी, यह वक्त बताएगा।
जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र के उभरते राजनीतिक परिदृश्य में, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत संभावित कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं, जिससे अटकलों और साज़िशों की लहर शुरू हो गई है।