आज सचिन पायलट की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद राजस्थान के सियासी गलियारों में भूचाल आया हुआ है. अपनी ही सरकार के खिलाफ सचिन पायलट के अनशन के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे है. साथ ही कहा जा रहा है कि यह सचिन पायलट का कांग्रेस आलाकमान को लास्ट कॉल है इसके बाद सचिन पायलट कोई बड़ा फैसला ले सकते है.

प्रताप सिंह खाचरियावास की पायलट के पक्ष में बेटिंग
सचिन पायलट ने जैसे ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 11 अप्रैल को एक दिन के अनशन का ऐलान किया उसके तुरंत बाद राजस्थान सरकार में खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा बयान आ गया. खाचरियावास ने एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए सचिन पायलट के पक्ष में ताबड़तोड़ बेटिंग कर दी.

