राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
श्याम बाबा मंदिर में करेंगी पूजा
आज दोपहर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खाटू धाम स्थित बाबा श्याम के दर्शन कर आरती करेंगी। इसके बाद प्रसाद ग्रहण का कार्यक्रम भी मंदिर में ही होगा।
15वीं विधानसभा का अंतिम सत्र होगा
राजस्थान विधानसभा का 8वां सत्र आज से शुरू हो जाएगा। यह राजस्थान की 15वीं विधानसभा का अंतिम सत्र है।
सत्र की शुरूआत में विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी स्वागत भाषण देंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत सभी विधायक भी मौजूद रहेंगे।
विधानसभा के इस सत्र में करीब 11 नए, संशोधित और पेंडिंग बिल पेश किए जाएंगे।
बता दें कि, विधानसभा का ये सत्र बेहद हंगामेदार होने के आसार है। चुनावी घमासान के बीच विपक्षी पार्टी कई मुद्दों पर गहलोत सरकार को घेरने के लिए हर तरह से तैयार बैठ है।
11 बिल होंगे पेश
इस विधानसभा में सत्र में 11 बिल पेश किए जाएंगे। जिनमें रोजगार गारंटी बिल, नकल और पेपर लीक माफिया को उम्रकैद का प्रावधान का बिल, पेंशन, रोजगार एक्ट, राजस्थान विधियां निरसन विधेयक, राजस्थान स्टेट मेला प्राधिकरण विधेयक, राजस्थान संगठित अपराध नियंत्रण विदेश विधेयक, बुजुर्ग, विधवा, एकल महिला को सामाजिक सुरक्षा के तहत न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन का बिल, राजस्थान यूनिवर्सिटीज में अस्थाई शिक्षक विधेयक, राजस्थान जेल विधेयक, राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्टिट्यूट विधेयक, महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट आफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज इंस्टीट्यूट विधेयक, राजस्थान प्राइवेट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट रेगुलेटरी अथॉरिटी बिल और राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अद्युपाय एक्ट 2022 पास करवाए जाएंगे।