जयपुर | Priyanka Gandhi Rally Niwai: राजस्थान में एक बार फिर से कांग्रेस सरकार रिपीट करने के मिशन को लेकर पार्टी कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
जहां एक और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार लोगों को सौगाते बांटने में लगे हैं वहीं पार्टी अपने दिग्गजों को चुनावी सभाओं के लिए राजस्थान भेज रही है।
राहुल गांधी के बाद अब रविवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी टोंक जिले में विशाल जनसभा को संबोधित कर रही हैं।
प्रियंका गांधी टोंक जिले के निवाई से अपनी चुनावी शंखनाद करने पहुंची हैं।