जिसके लिए राहुल गांधी के जयपुर पहुंचने पर सीएम अशोक गहलोत, प्रभारी रंधावा और पीसीसी चीफ डोटासरा ने उनका स्वागत किया।
नए भवन के शिलान्यास के बाद जनसभा के जरिए कांग्रेस चुनावी अभियान का आगाज किया गया।
इसी के साथ कांग्रेस के बूथ लेवल से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों को चुनावी टास्क भी दिए गए।
कांग्रेस ने कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए 55 हजार से अधिक प्रदेशभर से पदाधिकारियों को बुलाया है।
2024 तक बनकर तैयार होगा कांग्रेस का नया दफ्तरप्रदेश कांग्रेस के नए कार्यालय की आज नींव रखी गई। जिसके बाद 2024 तक नया भवन बनकर तैयार होगा।
कांग्रेस के नए मुख्यालय के लिए सरकार की ओर से 6000 वर्ग गज जमीन भी अलॉट की गई है।
इस पूरे प्रोजेक्ट में करीब 80 करोड़ की लागत आएगी। इसके लिए कांग्रेस समर्पण निधि की तर्ज पर पैसे जुटाएगी।
बता दें कि कांग्रेस का कार्यालय अभी चांदपोल में स्टेशन रोड पर है। इसे 60 के दशक में पार्टी ने किराए पर लिया था और इसके बाद नाथूराम मिर्धा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पार्टी ने इस भवन को खरीद लिया था।
ये सब होगा खास
- कांग्रेस के नए ऑफिस में पीसीसी चीफ और सीएलपी लीडर के कक्ष होंगे और पदाधिकारियों के बैठने की समुचित व्यवस्था होगी।
- इसमें सुइट रूम, डीलक्स कक्ष और मैस की व्यवस्था भी होगी।
- भवन में कैफेटेरिया और लाउंज भी होगा और बेसमेंट में एक बड़ी पार्किंग की व्यवस्था होगी।
- नए भवन में कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठन, प्रकोष्ठ और विभागों के ऑफिस होंगे।
- इसमें कॉन्फ्रेंस रूम सहित सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी।
- कार्यालय में भवन के अलावा एक लॉन और पेड़-पौधे भी होंगे।