इस दौरान राहुल गांधी के साथ मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओक्रम इबोबी सिंह, पार्टी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, पीसीसी अध्यक्ष के मेघचंद्र सिंह तथा पूर्व सांसद अजय कुमार भी मौजूद रहे।
बता दें कि इन शिविरों में करीब एक हजार लोग शरण लिए हुए हैं।
राहुल के राहत शिविरों में पहुंचने की तस्वीरें ट्वीट करते हुए कांग्रेस ने लिखा, 'प्यार, भाईचारा और शांति का संदेश लेकर राहुल गांधी जी मणिपुर पहुंचे हैं. कल वे हिंसा के पीड़ितों और सिविल सोसाइटी के लोगों से मिले. उनका दुख बांटा, उनके आंसू पोछे, उन्हें हिम्मत दी... ये भरोसा दिलाया कि सब ठीक हो जाएगा। मणिपुर में नफरत के खिलाफ मोहब्बत की ये यात्रा आज भी जारी है...'
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने गुरुवार को चुराचांदपुर के राहत शिविरों का दौरा किया था।
तब सुरक्षा कारणों के चलते सड़क मार्ग से चुराचांदपुर जा रहे राहुल के काफिले को बिष्णुपुर पुलिस ने रोक दिया था।
पुलिस की इस कार्रवाई पर जमकर बवाल हुआ था और पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे।
इसके बाद राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से चुराचांदपुर पहुंचे थे।