राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान राजसमंद के देलवाड़ा में 23MM, कुंभलगढ़ में 13, खमनोर में 10, बांसवाड़ा के गढ़ी-लुहारिया में 2-2, सज्जनगढ़, सलोपत, घाटोल में 1-1, उदयपुर के गोगुंदा में 12, बड़गांव में 10, गिर्वा में 8, चित्तौड़गढ़ के कपासन में 26, भोपालसागर में 4, डूंगरपुर जिले के धम्बोला में 46, गलियाकोट में 27, बाड़मेर के पचपदरा में 5 और बालोतरा में 3MM बारिश दर्ज हुई।
5 डिग्री तक गिरा पारा कोटा संभाग में
मौसम के इस बदलाव से कोटा संभाग (Kota Division) के जिलों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। कोटा में 2 मई के बाद दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।
कोटा में कल अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि बारां में पारा 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बारां में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, जबकि कोटा में 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
सर्वाधिक गर्मी निवाई में, पारा 44 पार
राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी टोंक के निवाई में रही, जहां का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अलवर, जयपुर, पिलानी, बाड़मेर, जोधपुर, फलौदी, बीकानेर, चूरू, जालौर, करौली और गंगानगर में कल दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। धौलपुर, हनुमानगढ़, फतेहपुर में पारा 42 डिग्री सेल्सियस से दर्ज हुआ, जिसके कारण यहां भी गर्मी थोड़ी ज्यादा रही।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केन्द्र (Meteorological Center) जयपुर की तरफ से आज भीलवाड़ा, राजसमंद, बीकानेर, जैसलमेर, जालोर, पाली, नागौर, जोधपुर में आंधी-बारिश की चेतावनी (Alert) जारी किया है।
इसी तरह 12, 13 और 14 जून को उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा में बारिश होने की चेतावनी (Alert) जारी किया है। जबकि अलवर, भरतपुर, धौलपुर, हनुमानगढ़ और गंगानगर में दिन में तेज गर्मी रहने और हीटवेव (heatwave) चलने की चेतावनी जारी की है।